मौर्यकालीन भारत चन्द्र गुप्त तथा अशोक
प्राचीन काल में भारतीय समाज का वास्तविक निर्माता तथा भारतीय भूमि का प्रथम मुक्तिदाता किसे माना जाता है ?
उत्तर - चन्द्रगुप्त मौर्य
किस वंश का नाश कर चन्द्रगुप्त मौर्य मगध का राजसिंहासन हासिल किया ?
उत्तर - नंद वंश
अर्थशास्त्र के लेखक विष्णुगुप्त ( चाणक्य ) के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर - चनक
विष्णुगुप्त किस गोत्र के थे ?
उत्तर - कोटल गोत्र
कौटिल्य ने अपनी पुस्तक का नाम अर्थशास्त्र क्यों रखा ?
उत्तर - विष्णुगुप्त वृहस्पति सम्प्रदाय के अनुयायी थे । इस सम्प्रदाय में राजनीतिशास्त्र को अर्थशास्त्र कहा जाता था ।
चन्द्रगुप्त के प्रधानमंत्री कौन थे ?
उत्तर - चाणक्य
यूनानी साहित्य में चन्द्रगुप्त को किस नाम से पुकारा गया है ?
उत्तर एण्ड्रोकोटस या सेण्ड्रोकोटस .
चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपना प्रथम सैनिक अभियान कहाँ से प्रारंभ किया था ?
उत्तर - पश्चिमोत्तर भारत से
चन्द्रगुप्त की माता का क्या नाम था ?
उत्तर - मुरा या मीयां
चन्द्रगुप्त मौर्य कितने वर्ष तक शासन किया ?
उत्तर - 24-25 वर्ष
चन्द्रगुप्त के दरबार में कौन से यूनानी राजदूत रहते थे ?
उत्तर - मेगास्थनीज
मेगास्थनीज ने किस पुस्तक की रचना की ?
उत्तर - इंडिका
मेगास्थनीज के अनुसार भारत की भौगोलिक बनावट क्या थी ?
उत्तर - चतुर्भुजाकार
मेगास्थनीज की इंडिका में हिमालय को किस नाम से पुकारा गया है ?
उत्तर - हिमोड्स
मेगास्थनीज ने अपनी इंडिका में कितनी जातियों का उल्लेख किया है ?
उत्तर - सात जाति
मेगास्थनीज की इंडिका में किन चार नदियों का वर्णन आया है ?
उत्तर - सोन , गंगा , गंडक , सिन्ध
मेगास्थनीज की इंडिका में पाटलिपुत्र को किस नाम से पुकारा गया है ?
उत्तर - पॉलिबोथा
वह मौर्यशासक कौन था , जिसके सिर पर विष का बिन्दु लगा था ?
उत्तर - बिन्दुसार
वायुपुराण में बिन्दुसार को किस नाम से पुकारा गया है ?
उत्तर - भद्रसार
बिन्दुसार और चाणक्य के बीच संबंध करवा बनाने में किसने भूमिका निभाई ?
उत्तर - सुबंधु
चाणक्य के बाद बिन्दुसार के प्रधानमंत्री कौन बने ?
उत्तर - राधागुप्त
बिन्दुसार के दरबार में मिश्र के राजा ने अपना राजदूत बनाकर किसे भेजा था ?
उत्तर - डायोनोसियस
विन्दुसार के कितने पुत्र और पुत्रियाँ थीं ?
उत्तर - 101
अशोक का राज्यारोहण किस वर्ष हुआ ?
उत्तर- 272-271 ई ० पूर्व
अशोक आक्रमण के समय कलिंग की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - तौसली
अशोक के कलिंग विजय की चर्चा किस शिलालेख में है ?
उत्तर - 13 वें शिलालेख
कलिंग युद्ध में कितने लोग मारे गये ?
उत्तर - एक लाख लोग
कलिंग युद्ध में बंदी कितने लोगों को बनाया गया ?
उत्तर- डेढ़ लाख
कलिंग विजय का प्रभाव अशोक पर क्या पड़ा ?
उत्तर - उसने सदा के लिए युद्ध नीति का परित्याग कर दिया ।
अशोक ने अपना शस्त्र त्याग किसके समक्ष किया ?
उत्तर - उपगुप्त के समक्ष
Mauryan India Chandra Gupta and Ashoka
कलिंग युद्ध के बाद ने किस धर्म को स्वीकार किया ?
उत्तर - बौद्ध धर्म
कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने विहार यात्रा की जगह किस यात्रा को स्वीकार किया ?
उत्तर - धर्म यात्रा
श्रीलंका में बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए किसे भेजा था ?
उत्तर - पुत्र महेन्द्र तथा पुत्री संघमित्रा
अशोक ने धार्मिक कार्यों की देख - रेख के लिए किस नए पद का गठन किया ?
उत्तर - धर्म महापात्र
अशोक ने औरतों की दशा में सुधार लाने के लिए किस नए पद का गठन किया ?
उत्तर - स्त्री अध्यक्ष महापात्र
मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की थी ? .
उत्तर - चन्द्रगुप्त मौर्य ने
मौर्य साम्राज्य की स्थापना से पहले मगध का शासक कौन था और वह किस वंश का था ?
उत्तर - घनानंद , नंद वंश का
मौर्य साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर – पाटलिपुत्र
सेल्यूकस कौन था ?
उत्तर - सिकन्दर महान का सेनापति एवं पश्चिमोत्तर भाग का शासक
जूनागढ़ ( गुजरात ) स्थित सुदर्शन झील का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर – चन्द्रगुप्त मौर्य ने
किसके सम्पर्क में आकर चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैन धर्म ग्रहण किया ?
उत्तर - जैनमुनि भद्रबाहु के
मौर्य काल में शिक्षा का सबसे बड़ा केन्द्र कहाँ था ?
उत्तर - तक्षशिला विश्वविद्यालय तक्षशिला
चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु किस प्रकार और कहाँ हुई ?
उत्तर - श्रवणबेलगोला ( मैसूर ) नामक स्थान पर अनशन ( उपवास ) के द्वारा अपना शरीर त्याग दिया ।
उस पहाड़ी का क्या नाम है , जिस पर चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपना शरीर त्यागा था ?
उत्तर- चन्द्रगिरि
चन्द्रगुप्त मौर्य के बाद मौर्य साम्राज्य का शासक कौन हुआ ?
उत्तर – चन्द्रगुप्त मौर्य का पुत्र बिन्दुसार
यूनानियों ने बिन्दुसार को कौन - सा नाम दिया था ?
उत्तर - अमित्रघात
बिन्दुसार के शासनकाल में तक्षशिला का राज्यपाल ( शासक ) कौन था ?
उत्तर – बिन्दुसार का बड़ा पुत्र राजकुमार सुसीम
बिन्दुसार के शासनकाल में अशोक कहाँ का राज्यपाल ( शासक ) ?
उत्तर - उज्जैन
बिन्दुसार के शासनकाल में किस स्थान पर विद्रोह हुआ था और क्यों ?
उत्तर - तक्षशिला में राजकुमार सुसीम के कुशासन के कारण
बिन्दुसार की मृत्यु के बाद मौर्य साम्राज्य का शासक कौन हुआ ?
उत्तर - अशोक जो बिन्दुसार का दूसरा पुत्र था ।
अशोक की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - पाटलिपुत्र
अशोक की माता का नाम क्या था ?
उत्तर - सुभद्रांगी ( धर्मा )
Mauryan India Chandra Gupta and Ashoka question answer
अशोक को बौद्ध धर्म में किसने दीक्षा दी थी ?
उत्तर - उपगुगुप्त ने जो बौद्ध भिक्षु था ।
तीसरी बौद्ध संगीति ( सभा ) कहाँ और किसके शासनकाल में हुई ?
उत्तर - पाटलिपुत्र में अशोक के शासनकाल में "
साँची का स्तूप " किस शासक ने बनवाया था ?
उत्तर - अशोक ने
भरहुत का स्तूप किसने बनवाया था ?
उत्तर - अशोक ने
चार सिंहों के शीर्ष का स्तम्भ अशोक ने कहाँ बनवाया था ?
उत्तर - सारनाथ में
अशोक का धम्म क्या है ?
उत्तर- धम्म संस्कृत शब्द धर्म का प्राकृतिक रूप है , जिसे अपनाकर मनुष्य सदाचारी बन सकता है ।
अशोक के इतिहास की सम्पूर्ण जानकारी हमें किस स्रोत से मिलती है ?
उत्तर - अभिलेखों के द्वारा
मौर्य साम्राज्य कितने राज्यों में बँटा था ?
उत्तर - पाँच राज्यों में- ( i ) उत्तरपथ- इसकी राजधानी तक्षशिला थी , ( ii ) अवन्ति- इसकी राजधानी उज्जयिनी थी , ( ii ) कलिंग- इसकी राजधानी तोसली थी , ( iv ) दक्षिणापथ इसकी राजधानी सुवर्णगिरि थी एवं ( v ) मध्य देश या प्राची- इसकी राजधानी पाटलिपुत्र थी । मगध को प्राची कहा जाता था । पाटलिपुत्र ही केन्द्रीय प्रशासन की राजधानी भी थी ।
मौर्य शासनकाल में आम जनता की भाषा क्या थी ?
उत्तर - पालि
मौर्य शासनकाल में लोगों का मुख्य पेशा क्या था ?
उत्तर - कृषि
मौर्य शासनकाल में कृषक अपनी उपज का कितना भाग कर के रूप में देते थे ?
उत्तर - 1/4 भाग कर के रूप में देते थे ।
मौर्य शासनकाल में पाटलिपुत्र के अधिकतर भवन किस चीज के बने हुए थे ?
उत्तर - लकड़ी के
मौर्य काल में कौन - सा सिक्का प्रचलित था और वह किस चीज का बना था ?
उत्तर - पण , चाँदी का बना था ।
अशोक ने मगध पर कब से कब तक शासन किया ?
उत्तर- 273 ई ० पू ० से 232 ई ० पू ० तक
50 + up police gk in Hindi question answer 2021
मौर्य वंश का सबसे प्रतापी सम्राट कौन हुआ ?
उत्तर - अशोक मौर्य वंश का शासन कब समाप्त हुआ ? उत्तर - 185 ई ० पू ० में
मौर्य वंश का अंतिम शासक कौन था ?
उत्तर - वृहद्रथ
मौर्य वंश के बाद किस वंश की नींव पडी ?
उत्तर - शुद्ध वंश की
अशोक के बाद बौद्ध धर्म के ह्रास का क्या कारण था ?
उत्तर - बौद्ध भिक्षुओं में अनैतिक गुणों की वृद्धि
शुंङ्गा साम्राज्य की स्थापना किसने की ?
उत्तर - पुष्यमित्र शुङ्गा जो मौर्य साम्राज्य में मंत्री था
मौर्य काल में ऊनी वस्त्र उत्पादन का मुख्य केन्द्र कहाँ था ?
उत्तर - कश्मीर
मौर्य काल में राजा के प्रतिनिधि को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - कुमार
प्रशासन में कुमार की सहायता कौन करता था ?
उत्तर – महापात्र
मौर्य शासन काल में पुलिस को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - रक्षिण
मौर्य शासन व्यवस्था में पाँच से दस ग्राम के प्रधान को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - गोप
मौर्य काल में न्यायालय को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - कंटक शोधन
मौर्य शासनकाल में आयात कर को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - प्रवेश्य
मौर्य काल में निर्यात कर को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - निष्क्राम्य
मौर्यकाल में स्त्री गुप्तचर क्या कहलाती थी ?
उत्तर - वृषली
Mauryan Question Answer
मौर्य काल में नर गुप्तचर क्या कहलाता था ?
उत्तर - सन्ती
मौर्य काल में विवाह के लिए कौन सी आयु प्रचलित थी ?
उत्तर - लड़का 16 वर्ष , लड़की 12
वर्ष वृद्ध होने पर वेश्या कौन - सा काम करती थी ?
उत्तर - पाचिका का कार्य
मौर्य काल में केरल तथा पांड्य किस चीज के लिए प्रसिद्ध थे ?
उत्तर - मोतियों के लिए
मौर्य शासन काल में स्वादिष्ट सुरा को किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर - सुमधुर
कौटिल्य के अर्थशास्त्र में ब्याज की दर कितने प्रतिशत निर्धारित की गई ?
उत्तर - 15 % वार्षिक
मौर्य काल में देवताओं की मूर्ति बनानेवाले शिल्पियों को क्या कहा जाता था ?
उत्तर - देवताकारू
अशोक स्तम्भ की खोज सर्वप्रथम किसने की थी ?
उत्तर - श्री पाद्रेफेन्थैलर